Newsझारखण्ड

खूंटपानी में 4600 लोगों ने ‘वोट चोर -गद्दी छोड़’ अभियान के तहत किया हस्ताक्षर : सकारी दोंगो 

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड से कुल 4600 लोगों ने हस्ताक्षर किया है. उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो ने कहा कि पुरुष कांग्रेसी में 2500 व महिला मोर्चा में 2100 लोगों ने हस्ताक्षर किया है. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. जिससे आम जनता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रही है. बिहार में हजारों वोटरों के नाम बिना कारण डिलीट कर दिए गए हैं. हस्ताक्षर सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने-अपने पंचायत में काम से कम 500 लोगों की हस्ताक्षर करा कर जमा करने का निर्देश दिया गया था. जो पूरा हो गया है. जल्द ही जिला कमेटी को हस्ताक्षर अभियान की सूची सौंपी जाएगी.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *