खूंटपानी प्रोजेक्ट स्कूल में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से चार कमरों का भवन बनेगा, विधायक ने किया शिलान्यास
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा पंचायत के हाई स्कूल खूंटपानी प्रोजेक्ट में चार कमरों का अतिरिक्त भवन का निर्माण होगा. बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने विद्यालय के अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए. इस दौरान विद्यालय के स्कूली बच्चों ने शिक्षक की कमी, स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड आदि की मांग रखी. इस पर विधायक ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शिक्षा ऐसा दीपक है, जिससे समाज में उजाला फैलता है. इस विद्यालय का लाभ इस क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा. विधायक ने कहा इस विद्यालय को प्लस टू किए जाने के बाद समुचित पढ़ाई के लिए भवन की बड़ी समस्या थी. भवन के बनने से बच्चों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने संवेदक को विद्यालय भवन में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, विद्यालय के प्राचार्य मनीषा सामद,जयसिंह पुरती, राहुल गोप, रजनी बानरा,सिंधू गागराई, भगवान बानरा,सुदराय पाड़ेया समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



