Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां: JLKM की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कोल्हान अध्यक्ष बोले– हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

 

 

खरसावां के आकर्षणी गेस्ट हाउस में शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तपन कुमार महतो ने की। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय महासचिव एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पांडूराम हाइबुरु मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर यानी बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। JLKM हमेशा शोषितों, वंचितों और पीड़ितों के हक में खड़ा रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

इस दौरान बैठक में संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, बूथ स्तर पर मजबूती और अधिकारों के लिए संघर्ष जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्माण महतो की शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

 

कोल्हान क्षेत्र के अध्यक्ष नवीन महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “JLKM का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जन-आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। हम हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुंचे।” उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता के बीच संगठन की नीति और नीयत को लेकर जाएं।

 

बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, जिला संगठन सचिव बेबी महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां प्रखंड उपाध्यक्ष मंगल दास, ललित महतो, विश्वजीत साहू, संजय जारिका, महेश्वर महतो, अजय महतो, हर्षित महतो, संजय महतो, सुमित महतो समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *