Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां के आमदा जय गुरू चौक में खुला NSDL बैंक, JLKM सदस्य संजय जारिका ने किया उद्घाटन 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा जय गुरू चौक एवं गम्हरिया प्रखंड के कलियाडुंगरी में NSDL बैंक शाखा खुल गया. जिसका उद्घाटन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य संजय जारिका ने फिता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गांव का विकास करना है. श्री जारिका ने कहा कि गांव के लोगों को बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना तथा बैंक से होने वाले लाभ की जानकारी देना है, और गांव के छोटे कारोबारी एवं खुदरा विक्रेता को पूंजी उपलब्ध कराना है. साथ ही क्षेत्र के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का व्यवसाय उपलब्ध कराना है. ताकि क्षेत्र के साथ-साथ बेरोजगार युवक युवतियां रोजगार उपलब्ध हो सके. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *