खरसावां के हरिभंजा गांव में JLKM का निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित
खरसावां | संवाददाता


खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिभंजा (खरसावां) गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में संगठन के सक्रिय सदस्य संजय जारिका के साथ प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो, ललित महतो, सुमित महतो, शक्तिमान महतो, विश्वजीत साहू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कराई।
मौके पर मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए चयनित किया गया है। चयनित मरीजों को अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा, जहां उनके ठहरने एवं भोजन की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है।
JLKM की ओर से बताया गया कि संगठन लगातार इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविरों का आयोजन करता आ रहा है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके। संगठन का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना


