खरसावां में अवैध देसी शराब का कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध देशी शराब एवं बाइक को किया जप्त
खरसावां/Dilip Mahato :- थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने अवैध देसी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी सह खरसावां के रीडिंग निवासी विभीषण हेम्ब्रम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इस मामले के संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध देशी शराब का धंधेबाज विभीषण हेंब्रम अवैध रूप से देसी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार कर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की और मौके से अवैध देशी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी शराब और बाइक को जप्त कर लिया.



