खरसावां में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत दराइकेला पंचायत के ढलाईकेला पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


ग्रामीणों ने डूबते युवकों को बचाने की भरसक कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सभी को खरसावां के दुर्गमणी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सुनील साहू, मनोज साहू, हरिबस दास और सिदेश मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा हुआ है।

