LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन

खरसावां के काली मंदिर प्रांगण में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिल्पी एंटरटेनमेंट पूरी ओडिशा के कलाकारों ने नृत्य नाटिका गीत नाट्य रथ पथ नाटक और सम्बलपुरी नृत्य के माध्यम से रथ यात्रा का वर्णन किया

 

कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से बताया कि रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की वार्षिक यात्रा है जो पुरी ओडिशा के तर्ज पर खरसावां में भी होती है इस यात्रा में देवताओं को तीन अलग-अलग रथों पर मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है

 

नृत्य नाटिका के माध्यम से रथ यात्रा के दौरान विभिन्न नृत्य प्रदर्शन हुए जिनमें जगन्नाथ संस्कृति और पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया गीत नाट्य में रथ यात्रा के दौरान भक्त पारंपरिक गीत गाते हैं और जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हैं

 

रथ पथ नाटक में रथ यात्रा के मार्ग पर विभिन्न नाट्य प्रदर्शन हुए जो जगन्नाथ की लीलाओं और कथाओं को दर्शाते हैं सम्बलपुरी नृत्य के माध्यम से रथ यात्रा में उत्साह और उमंग भरा गया

 

कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से बताया कि रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान के भक्तों से मिलने की इच्छा को दर्शाता है यह त्योहार सभी जाति और धर्म के लोगों को एक साथ लाता है और भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम को दर्शाता है

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *