खरसावां में विधायक दशरथ गागराई ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा के प्रतिमा का अनावरण किया
आदिवासी हो समाज महासभा भवन खरसावां में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर विधायक दशरथ गागराई ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. विधायक दशरथ गागराई ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा को महान विभूति बताते हुए कहा कि वे सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि लाको बोदरा ने हो भाषा की वारंगक्षिति लिपि का अनुसंधान कर समाज को नई दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया. विधायक ने लोगों से ओत गुरु के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर भाषा, लिपि, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए महासभा ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का आयोजन हुआ.



जिसमें पारंपरिक आदिवासी नित्य और गीतों ने सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर समाज में बेहतर कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि ओत गुरु कोल लाको बोदरा के बताएं मार्ग पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी,कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, पीपल्स वेलफेयर के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई,अजय सामड, अरविंद सोय, मनोज सोय,रानी हेम्ब्रम,संजू हाईबुरू आदि उपस्थित थे.

