Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में विधायक व डीसी ने शहीद समंवय समिति के साथ की बैठक, कांस्य भित्ति चित्र लगाने को लेकर लिया गया सुझाव

 

शहीद पार्क खरसावां के निकट हो रहे सौंदर्यीकरण व विकासात्मक कार्य में कांस्य भित्ति चित्र और स्टैच्यू स्थापन को लेकर खरसावां में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रुप से स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, डीसी नितिश कुमार सिंह, डीडीसी रीना हांसदा समेत शहीद समंवय समिति के पदाधिकारी व समाज के बुद्धिजीवि शामिल हुए. बैठक में शहीद पार्क के पास हो रहे सौंदर्यीकरण व विकासात्मक कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी दी गयी. इस स्थल पर किये जाने वाले कांस्य भित्ति चित्र और स्टैच्यू स्थापन कार्य के संबंध में उपस्थित लोगों से सुझाव लिया गया.

अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया. बताया गया कि एक जनवरी 1948 को हुए खरसावां गोली कांड की घटना पर दिवारों में कांस्य भित्ति चित्र लगा कर चित्रण किया जाएगा. साथ ही 11 ब्रोंज स्टैच्यू भी लगाये जाएंगे. सभी के साथ समंवय बना कर कार्य करने की बात कही गयी. बैठक के पश्चात पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया गया. बैठक के पश्चात अधिकारियों ने शहीद पार्क की हो रही साफ सफाई का जायजा लिया. शहीद दिवस के मद्देनजर कार्य में तेजी लाने को कहा गया. साथ ही शहीद पार्क के पास कार्य किये जा रहे सौंदर्यीकरण व विकासात्मक कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली.

बैठक में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शहीद पार्क के कार्य करीब 7.20 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण व विकासात्मक कार्यों किया जा रहा है. लगाये जाने वाले कांस्य भित्ति चित्र व ब्रोंज मुराल के संदर्भ सुझाव लिया गया. कांस्य भित्ति चित्र के माध्यम से बाहर से यहां आने वाले लोग खरसावां गोली कांड के इतिहास को जान सकेंगे. आगे ओर भी बैठकें कर समंवय बना कर कार्य किया जाएगा. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि शहीद पार्क के पास हो रहे सौंदर्यीकरण व विकासात्मक कार्यों को आपसी समंवय बना कर पूरा किया जाएगा.

 

ब्रोंज मुराल एंड स्टैच्यू कंस्ट्रक्शन को लेकर जन प्रतिनिधि व समिति के सदस्यों से सुझाव लिया गया. सभी सुझावों को साकारात्मक रुप से लेते हुए आगे कार्य किया जाएगा. मौके पर जिप सदस्य काली चरण बानरा व सावित्री बानरा, प्रमुख मनेंद्र जामुदा, बासंती गागराई, मनोज सोय, गुरु चरण बांकिरा, बाबूराम सोय, दिउरी विजय बोदरा, उमेश बोदरा, सावित्री कुदादा, मंजू बोदरा, गणेश गागराई, कंसलटेंट अखिलेश्वर शाही, वीर सिंह सिंजुई, नागेन सोय, शंकर सोय, बंदू बांकिरा, रामलाल हेंब्रम, मंगल सिंह जामुदा, प्रधान माटीसोय, उदय सोय, विष्णु बानरा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *