Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में विराट करम महोत्सव का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे लोग

 

रविवार सुबह लगभग 11 बजे खरसावां स्थित तसर मैदान में कुचाई/खरसावां इकाई की ओर से विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विशाल शोभायात्रा से हुई. जिसमें सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए देहरीडीह से निकलकर तसर मैदान पहुंचे. पूजा के पश्चात दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. विभिन्न गांवों से आई महिलाओं- युवतियों और युवाओं ने करम नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

 

इस दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट में कुड़मालि विषय से उत्तीर्ण एवं विशेष प्रतिभा शाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षकों सुनील चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, तुषार कांति महतो, रामविलास महतो, दीपक महतो, गदाधर महतो और सुभाष महतो को भी सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि करम पूजा भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति पूजन और सामाजिक- सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है. अविवाहित बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला के झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मोनिका बोयपाई ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं. हर वर्ग समुदाय के लोग अपने-अपने रीति रिवाज एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं. इसी तरह समाज के लोग भी करम जैसे प्रकृति पर्व को आगे लेकर बढ़ रहे हैं. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशा की शिखा कुमारी, खरसावां के राजाराम महतो और अमरदीप महतो, सुभाष महतो, नरेश महतो सहित कई कलाकारों ने करम गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार,मानसिंह मुंडा,छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो,अनुप सिंहदेव, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, श्यामलाल महतो, बाबलु महतो, रुद्र प्रताप महतो, दयाल महतो,संजय महतो, प्रकाश महतो, दिलीप महतो, अजय महतो, शिवा महतो, सदानंद महतो, महेश्वर महतो, खिरोध महतो, तिलक महतो, बहादुर महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *