खरसावां व कुचाई में कोल्हान बंद का दिखा मिला-जुला असर, सड़कों पर उतरे भाजपाई एवं सामाजिक संगठन के लोग
पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद का व्यापक असर खरसावां व कुचाई में मिला जुला रहा.सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरे और दुकानों-प्रतिष्ठानों को बंद कराने की अपील की. इसके चलते कुचाई व खरसावां की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. हालंकि कुछ दुकानें सिर्फ खुली रही. रांची, जमशेदपुर, सरायकेला आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा.आम लोगों की आवाजाही पर भी बंद का असर पड़ा. आप को बता दें कि यह बंद सोमवार रात ताम्बो चौक पर हुई घटना के विरोध में बुलाया गया था. उस दिन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने पहुंचे आदिवासी युवकों पर पुलिस ने देर रात लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद भगदड़ मच गई.इस दौरान 17 युवक लापता हो गए और चार की गिरफ्तारी हुई. इन्हीं युवकों की बरामदगी और गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ मिलकर बंद का आह्वान किया.इधर, जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष बबलू उर्फ कृष्णा सोय,लाल सिंह सोय,मनोज सोय, मंगल सिंह मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार,डुमू गोप, दिनेश महतो, राहुल दास, महेश मिंज,नगेन सोय, अरविंद कुमार सोय आदि लोगों ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. नेताओं ने सरकार पर आदिवासी युवकों की आवाज दबाने और पुलिसिया दमन करने का आरोप लगाया.



