Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों में हुई अनियमितता को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

 

कुचाई/(अजय महतो) :- मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों में हुई अनियमितता बरतने के आरोप में सीएम हेमन्त सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें लिखा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के अनुसार संवदेक P/L कांट्रेक्शन के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुचाई प्रखंड के बारूहातु से गोमियाडीह, मेरोमजंगा, पांडाडीह तक पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी है. निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के निर्माण सामग्रियों को प्रयोग नहीं किया गया है. गार्डवाल के जोड़ाई में सिमेंट के स्थान पर स्टोन डस्ट का उपयोग किया गया है.

पीसीसी पथ के बनते ही उखड़ना चालु हो गया है. इसके अलावे पैकेज संख्या -JH-LWE-SRK/01/2021-2022 के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गयी है. सड़क बनने के बाद ही पीच भी उखड़ना चालु हो गया है. सड़क निर्माण में लोकल एलडी स्लैग का इस्तेमाल किया गया है. यह भी ज्ञात हुआ कि एलडी स्लैग के लिए चालान नहीं जमा किया गया है, जिससे राजस्व की क्षति हुई है. पूर्व के कार्यों का गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होते हुए भी हाल ही के दिनों में पथ निर्माण विभाग द्वारा दो अदद पथ निर्माण कार्य आवंटित किया गया है, जो जांच का विषय है. विधायक दशरथ गागराई ने इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *