खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक श्याम सुंदर महतो को दी श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का रविवार सुबह निधन हो गया. इधर सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई आसनतलिया पहुंचे. वहीं पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने अपने जीवन काल में ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया. शिक्षा को बढ़ावा देने और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. विधायक ने कहा कि श्याम सुंदर महतो की पूरे झारखंड में एक अलग पहचान था.




