खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने योग दिवस पर अपने आवास में किया योगाभ्यास
योग दिवस के अवसर पर शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपनी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई के साथ अपने आवास पर योगाभ्यास किया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि योग तनाव मुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है. उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है. जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मां और आत्मा को भी संतुलित करता है. योग को एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवन शैली में अत्यंत उपयोगी है. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने सभी से अपील किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें. साथ ही विधायक ने क्षेत्र वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी.



