खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मजदूरों की समस्याओं से कराया अवगत
सरायकेला: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम लि० में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए उचित कार्रवाई करने की अपील की।


विधायक ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के वेतन ग्रेड रिविजन को लंबित रखा गया है और भविष्य निधि की राशि भी जमा नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

