Newsझारखण्ड

खुली मौखिक परीक्षा सफल

 

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़मालि भाषा साहित्य विषय में पीएच.डी. शोधार्थी सुभाष चंद्र महतो की खुली मौखिक परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किया गया।

 

परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के प्रो. मिथलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद श्री महतो को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान करने हेतु परीक्षा विभाग को अनुशंसा भेजी गई।

इस अवसर पर मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष सह जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. तपन कुमार खाँड़ा, विभागीय शोध परिषद के सदस्य डॉ. सरोज कुमार कैवर्त, डॉ. निवारण महतो, डॉ. सुनील मुर्मू सहित मानविकी संकाय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापक, शिक्षण सहायक, शोधार्थी तथा कुड़मालि, संथाली एवं हो भाषा के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *