Newsझारखण्ड

खुंटपानी के पुरुनियाँ में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक दिवसीय मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंड की पुरुनियाँ पंचायत के पुरुनियाँ गांव में परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक दिवसीय मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए खेल के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति संदेश दिया जाएगा। आए दिन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि अनेक परिवार इन दुर्घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरवा, खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण मुंडा, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों के उपस्थित रहने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश, नियमों की जानकारी और सुरक्षित यातायात के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से यह बताया जाएगा कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बड़े हादसे का कारण बन सकती है और सड़क नियमों का पालन कर कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

 

प्रशासन और परिवहन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी की रक्षा में सहयोग करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *