JamshedpurNewsझारखण्ड

किन्नर समुदाय और जेएनएसी के बीच विवाद

 

 

भुइयाडीह स्थित छायनगर के एक आश्रयगृह को लेकर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी और किन्नर समुदाय के बीच विवाद गहरा गया है। किन्नर समुदाय के सदस्यों ने शेल्टर होम पर अपना दावा करते हुए वहां कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि वर्ष 2022 में जेएनएसी ने उन्हें यह भवन अलॉट किया था, जिसे जुस्को की मदद से पुनर्निर्मित कराया गया था।

 

किन्नर प्रतिनिधियों का आरोप है कि बीते तीन वर्षों से वे लगातार आग्रह कर रहे हैं कि समुदाय के लिए सामुदायिक भवन या शेल्टर उपलब्ध कराया जाए, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में संचालित इस शेल्टर होम में 16 बेड की व्यवस्था है, जिसका संचालन एक निजी संस्था के माध्यम से किया जा रहा है।

 

अब देखना यह है कि जेएनएसी और किन्नर समुदाय के बीच इस विवाद का समाधान कैसे निकाला जाता है। किन्नर समुदाय के सदस्य अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *