JamshedpurNewsझारखण्ड

कल्पनापुरी वार्ड 23 में सावन हरियाली कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

 

जमशेदपुर।

वार्ड संख्या 23, कल्पनापुरी स्थित वार्ड विकास केंद्र सह सामुदायिक भवन में दिनांक 5 अगस्त 2025 को सावन हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड की निवर्तमान पार्षद जूली महतो ने किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के इस पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, गीत-संगीत और सामूहिक भोज (डिनर) के जरिए मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद जूली महतो ने सुहागन महिलाओं को चूड़ी, सिंदूर व बिंदी वितरित कर सावन के प्रतीकात्मक उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपा झा, अक्की अर्चू, पल्लवी, गीता देवी, मंजू राव, ममता, कल्पना, सुनीता मिश्रा, अंजना, कल्याणी, बबिता कुमारी सिंह, नीलू सिंह, शोभा पांडेय, आरती, रीना, चांदनी, सुमन शर्मा, सबिता शर्मा समेत कई महिलाएं शामिल हुईं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *