Newsझारखण्ड

कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर का रजत जयंती समारोह संपन्न, सुदेश महतो ने शिक्षा पर दिया जोर

रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत गागी स्थित कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर में रजत जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है और समाज को आगे बढ़ाने का आधार तैयार करती है। उन्होंने अफसोस जताया कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना समय की मांग है। सरकार और निजी शिक्षण संस्थानों को मिलकर ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *