Newsझारखण्ड

कोलेबिरा में नाबालिग से दुष्कर्म मामला: आरोपी के पिता की गिरफ्तारी, संरक्षण देने का आरोप  

 

सिमडेगा/कोलेबिरा:

कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

इस प्रकरण में पहले ही नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा चुका है।

 

थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने बताया कि पीड़िता को चार दिनों तक आरोपी ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। साथ ही, उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

 

जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी को उसके पिता का पूरा संरक्षण प्राप्त था, जिसके आधार पर आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया गया और बुधवार को जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *