कोल्हान बंद का ऐलान, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
मामले की जानकारी मिलते ही चंपई सोरेन चाईबासा पहुंचे, जहाँ समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को आदिवासी विरोधी बताया और आशंका जताई कि गायब युवाओं के साथ “सूर्या हांसदा जैसा हादसा” दोहराया जा सकता है।



सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री को पहले कुजू के पास पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों के जोश को देखते हुए उन्होंने पैदल मार्च किया। बता दें कि आदिवासी युवा जिले में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंत्री दीपक बिरुआ से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। विरोध के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। घटना के विरोध में कोल्हान क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

