Newsझारखण्ड

कोल्हान प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम का चाईबासा आगमन, उपायुक्त ने किया पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम के चाईबासा मुख्यालय पहुंचने पर परिसदन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आयुक्त के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह देखा गया। परिसदन में औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रमंडल एवं जिले से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।

 

नवपदस्थापित आयुक्त के पदभार ग्रहण के बाद चाईबासा मुख्यालय का यह पहला आगमन था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें प्रमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था से संबंधित पहलुओं की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *