कोल्हान पत्रकार एकता मंच की दूसरी बैठक संपन्न, पत्रकार हित पर हुई अहम चर्चा, टी-शर्ट वितरण
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप कोल्हान पत्रकार एकता मंच की दूसरी बैठक रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेश लाल दास ने की, जबकि समाजसेवी सह संगठन के संरक्षक रणवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से करीब 50 पत्रकार शामिल हुए। बैठक का संचालन पत्रकार सुनील पांडे ने किया।
बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करने से हुई। संस्था के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके बाद संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान पत्रकार एकता मंच के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी सदस्यों के लिए आई-कार्ड निर्गत कराने का निर्णय लिया गया। पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आवास, यात्री किराया में रियायत और टोल टैक्स माफी जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में संगठन के नाम से एक न्यूज चैनल शुरू करने पर भी सहमति बनी। प्रस्तावित नाम कोल्हान समाचार को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जल्द ही इस चैनल के माध्यम से कोल्हान प्रमंडल की खबरें हर पाठक तक पहुँचाई जाएंगी। संगठन ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
बैठक के अंत में मंच की ओर से उपस्थित पत्रकारों को संगठन का लोगो अंकित टी-शर्ट भेंट किया गया। इसके बाद सामूहिक फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर मंच के अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, गोविंद पाठक, राहुल सिंह, कमलेश सिंह, विजय कुमार साहू, सुनील शर्मा, राजेश कुमार, प्रशांत सिंह राजपूत, दीपाली कुमारी, रविकांत गोप, अभिजीत अधरजी, दशरथ प्रधान, दीपक महतो, बलराम पंडा, उमाकांत कर, शशि भूषण, बी.पी. सिंह, के. शेखर राव, मनीष ओझा, रोनी रॉय, ब्रज किशोर ठाकुर, बसंत करवा, शिव रंजन मुखर्जी, शिव लाल शर्मा, मनीष कुमार सिन्हा, बरुण कुमार, हेमंत महाली, मनोज कुमार रजक, करण सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। वहीं संगठन के संरक्षक गोविंदा पति भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

