कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के दो प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक
जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के दो प्रशिक्षुओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन किया। बीएड सत्र 2020–22 की छात्रा पूजा कुमारी और सत्र 2021–23 के छात्र संदीप कुमार को बीएड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर झारखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार के हाथों स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।


इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि महाविद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम पर अपना ध्यान केंद्रित रखेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। लगातार दो सत्रों में स्वर्ण पदक हासिल होने से कॉलेज के वर्तमान विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

