Newsझारखण्डसरायकेला

कपाली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कांग्रेस ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

ईचागढ़: लगातार हो रही भारी बारिश ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।जलजमाव और गंदगी की गंभीर स्थिति से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नगर कमिटी कपाली ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इस पत्र में वर्षा जनित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

कपाली नगर कांग्रेस अध्यक्ष शानूर रहमान उर्फ एसपी भाई के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी आवास योजना क्षेत्र, कबीर नगर कॉलोनी के पीछे, इस्लाम नगर बाबा गुंडी जैसे इलाकों में हालात बदतर हो चुके हैं। इन क्षेत्रों में जलजमाव के चलते घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, गंदगी और सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नगर परिषद द्वारा तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत अविलंब करवाई जाए। कांग्रेस कमिटी का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति और भयावह हो सकती है। स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी है कि नगर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई करे। इस मौके पर ज़िला वरीय उपाध्यक्ष सैय्यद अशरफ अली, नगर सचिव ऐनुल अंसारी, पूर्व ज़िला सचिव मोहम्मद अरशद खान, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद शाकिब समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *