Newsझारखण्डसरायकेला

कपाली नप वार्ड-16: शिक्षिका पूजा महतो ने अंतिम दिन भरा नामांकन, सरल छवि से बढ़ी उम्मीदें

 

 

चांडिल : कपाली नगर परिषद के अनारक्षित महिला सीट वाले वार्ड-16 से शिक्षिका पूजा महतो ने बुधवार को अंतिम दिन चांडिल अंचल कार्यालय स्थित सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सादगीपूर्ण तरीके से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पूजा महतो वर्तमान में कपाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। उनकी शिक्षित, सरल और सामाजिक छवि को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा है। स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि पूजा महतो ईमानदार और सक्रिय नेतृत्व का बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनकी उम्मीदवारी से वार्ड-16 का चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है और बदलाव की बयार साफ नजर आ रही है। नामांकन के बाद पूजा महतो ने कहा कि सड़क , बिजली, पानी और नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन बेहतर बनाने को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इस बार साफ छवि और काम करने वाले के पक्ष में वोट करेंगे और जीत के प्रति आश्वस्त हूं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *