करीम सिटी के हिंदी विभाग में मना अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
मातृभाषा : संस्कारों की पहली पाठशाला


मंगलवार को साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के हिन्दी विभाग में हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस वर्ष मातृभाषा दिवस का थीम था – बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की राय।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। साथ ही उन्होंने मातृभाषा दिवस के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा का आदर तथा सम्मान करना चाहिए। साथ ही व्यावहारिक जीवन में उपयोग करना चाहिए। वहीं प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। उसके साहित्यिक कृतियों का भी अध्ययन करना चाहिए।
हिन्दी विभाग के सेमेस्टर १,२ तथा ३ के विद्यार्थियों ने अपनी – अपनी मातृभाषा के इतिहास, साहित्य, महत्व और उपयोगिता पर विचार अभिव्यक्त किया। साथ – ही – साथ अपनी मातृभाषा की जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया। सुरेश मंडल ने बांग्ला,अमन कुमार ने हिन्दी,लालती कुमारी तथा प्रीति कुमारी ने मगही , शाश्वत त्रिपाठी ने अवधी, मारिया ऐंजलीना कोंगारी, सुशान्त बोबोंगा ने हो ,किशन महतो ने कुड़माली पर अपने – अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुशान्त बोबोंगा ने किया। वहीं अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम ने किया।

