Newsझारखण्ड

करलाजुड़ि मुण्डुबुरू में स्वर्गीय सोमा पुरती की जयंती पर पुस्तक विमोचन व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर प्रखंड अंतर्गत करलाजुड़ि मुण्डुबुरू गांव में स्वर्गीय सोमा पुरती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री सारिका पुरती सुंडी द्वारा रचित पुस्तक “स्व. सोमा पुरती की जीवन वृत्तांत, सोमा हो बु बइना” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण मुण्डा गोविन्द पुरती के नेतृत्व में किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सोमा पुरती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उन्हें एक लोकप्रिय समाजसेवी, पथप्रदर्शक, शिक्षाविद् और समाज सुधारक के रूप में स्मरण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पुस्तक विमोचन के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण और स्कूली बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुस्तक विमोचन रहा, जिसमें लेखिका सारिका पुरती सुंडी ने अपने पिता के जीवन, संघर्षों और समाज के लिए किए गए कार्यों को पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर साहित्यकार तिलक बारी, धनुर सिंह पुरती, कृष्णा देवगम, जवाहरलाल बंकिरा, दिलदार पुरती, सोनू हेस्सा, मंगल सिंह मुण्डा, सिकंदर बुड़ीउली, सारिका पुरती सुंडी, सतीश सामड और जनजातीय शिक्षा प्रेमी सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी रही। इनमें सेलाय पुरती, रामसिंह पुरती, सोंगा पुरती, बेलमती पुरती, सुजाता पुरती, गोविन्द पुरती सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *