LatestNewsNews postझारखण्ड

“कुड़माली में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर पदयात्रा, काजल महतो ने कहा- न्याय के लिए लड़ेंगे”

Dhanbad:-आज कुड़माली में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान काजल महतो ने कहा कि कुड़माली में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू करना हमारी प्राथमिकता है और हम इसके लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 

बीबीएमकेयू के कुलपति से ज्ञापन सौंपने के बाद कुड़माली छात्र संगठन ने बलियापुर स्थित बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय तक पदयात्रा की। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मांग को पूरा किया जाए और कुड़माली में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू की जाए।

 

कुड़माली में पीजी और बीएड की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। काजल महतो ने आगे कहा कि जब तक विश्वविद्यालय उनकी मांगें पूरी नहीं करता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

 

इस पदयात्रा में दिवाकर महतो, तरुण महतो और संजय गोराई सहित कई छात्र नेता शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय इस मांग को कब तक पूरा करता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *