Newsझारखण्डसरायकेला

कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर सरायकेला प्रशासन अलर्ट, शांति बनाए रखने की अपील  

 

 

सरायकेला : आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितम्बर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितीश कुमार सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या हिंसक आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ सतत समन्वय स्थापित किया गया है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति-व्यवस्था बनी रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *