Newsझारखण्डसरायकेला

कुड़मी समाज की पारंपरिक नेगाचरी रीति से संपन्न हुई बेबी महतो की शादी, पूरे झारखंड में बनी चर्चा का विषय

 

 

सरायकेला/राजनगर :

झारखंड में इन दिनों कोल्हान शेरनी के नाम से पहचान रखने वाली बेबी महतो की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जेएलकेएम पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो का विवाह झारखंड के सिल्ली निवासी मुकेश महतो के साथ कुड़मी समाज की पारंपरिक नेगाचरी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, समर्थक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

समारोह के दौरान डुमरी के विधायक एवं जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो भी पहुंचे। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिला। समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं झारखंड की महिला नेत्री पूजा महतो भी विवाह समारोह में शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान बोकारो से पहुंचे कुड़मी समाज के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता काजल महतो समेत कई लोग एक साथ पारंपरिक गीतों पर नाचते हुए नजर आए।

शादी समारोह के दौरान एक खास दृश्य तब देखने को मिला जब बेबी महतो अपनी सहेलियों के साथ विवाह गीतों पर झूमती हुई दिखाई दीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुड़मी समाज की परंपरा और संस्कृति के साथ संपन्न हुए इस विवाह समारोह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यही वजह है कि इन दिनों पूरे झारखंड में बेबी महतो की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *