कुड़मी समुदाय ने रहइन परब के साथ शुरू किया कृषि कार्य

पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में रहइन परब के अवसर पर कुड़मी समुदाय ने पारंपरिक तरीके से कृषि कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि रहइन परब जेठ महीने के तेरहवें दिन मनाया जाता है, जिसमें कुड़मी समुदाय के लोग खेत में बीज डालने की शुरुआत करते हैं।

दिनेश महतो ने बताया कि रहइन एक कुड़माली शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है बीजारोपण की शुरुआत। उन्होंने कहा कि आज के दिन से अगले 6 महीने तक खेत में धान की फसल तैयार होती है। रहइन परब के दिन जुताई हुए खेत से मिट्टी लाकर भूत पींढ़ा में रखने की परंपरा है, जो उनकी कृषि कार्य की शुभ शुरुआत का प्रतीक है।
कुड़मी समुदाय के लिए रहइन परब एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो उनकी कृषि कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर कुड़मी समुदाय के लोग पारंपरिक तरीके से कृषि कार्य करते हैं और अपने पुरखों की परंपराओं को निभाते हैं।
इस अवसर पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, रामेश्वर महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, प्रिया महतो, दीप्ति श्री महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से रहइन परब मनाया और कृषि कार्य की शुरुआत की।
