Newsझारखण्ड

कुड़मि समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से शुरू की धान की रोपाई, दिनेश महतो ने बताया धान की फसल की महत्ता”

गोड्डा:- गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई शुरू की। इस अवसर पर पांचाटि पूजा की गई, जिसमें धान, चावल, दुबड़ी घास, धूप, अगरबत्ती और फूल चढ़ाकर खेत के एक कोने में मां-बहनों ने धान की रोपाई की शुरुआत की।

टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मि समुदाय के लोग कृषि पर निर्भर हैं और धान की फसल उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई से पहले पांचाटि पूजा किया जाता है, जिसमें खेत और हल-बैल की पूजा की जाती है।

इस अवसर पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो और दीप्ति श्री महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि धान की फसल अच्छी हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *