Newsझारखण्डसरायकेला

कुड़ूख विकास परिषद कि ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव का मनाया जन्म जयंती 

 

ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर कुड़ुख विकास परिषद चांडिल अनुमंडल की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री, शिक्षाविद एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के संस्थापक स्वर्गीय बाबा कार्तिक उरांव का जन्म जयंती धूमधाम से मनाया गया। स्वर्गीय कार्तिक उरांव के मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कुड़ुख विकास परिषद के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्व० कार्तिक उरांव के आदमकद मुर्ती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं कुड़ुख विकास परिषद के अध्यक्ष अभिराम उरांव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंदन,ग्लास्गो एवं ब्रिटेन में इंजीनियरिंग एवं बेरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद अपने देश में आकर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उरांव एवं आदिवासी समाज के लिए बहुत कार्य किया। भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहते हुए अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का संस्थापक व केन्द्रीय अध्यक्ष के रूप में रहते हुए आदिवासी व दबे कुचले लोगों को एकजुट कर हक अधिकार के लिए जागरूक करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए आदर्श को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव उरांव समाज को इसाई व अन्य धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने का भी भरसक प्रयास किया। मौके पर समाज सेवी विश्वनाथ उरांव,बंदीनाथ, शिवनाथ, प्रबोध, जगदीश,नकुल उरांव, लक्ष्मी नारायण सिंह मुण्डा, गुरू प्रसाद उरांव सहित सैकड़ों महिला पुरुषों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *