कुचाई में आदिवासी एकता समाज का गठन, मंगल सिंह मुंडा बने अध्यक्ष
कुचाई/Dilip Mahato :- प्रखंड के बिरसा स्टेडियम परिसर में आदिवासी समाज की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कोल्हान आदिवासी एकता मंच शाखा कुचाई का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से मंगल सिंह मुंडा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जबकि उपाध्यक्ष में महादेव मिंज,बाबू सोय,भरत सिंह मुंडा,सीता सोय, मानसिंह मुंडा, सचिव में दशरथ उरांव, सुरेश सोय व कोषाध्यक्ष में पार्वती गागराई, रामचंद्र मुंडा को मनोनीत किया गया.वहीं सलाहकार समिति में बुधन लाल सोय, केपी सेट सोय, लुबू राम सोय, लखीराम मुंडा, रामचंद्र सोय, चांद मुनि मुंडा, मंगलसिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा, बाबूराम सोय आदि को रखा गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अस्मिता संस्कृति अधिकार पर हमला किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुर्मी /कुडमी समुदाय को S T सूची में सूचीबद्ध करने की साजिश हमारे अस्तित्व पर सीधा प्रहार है. इस षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए कोल्हन। आदिवासी एकता मंच शाखा कुचाई का गठन किया गया.मौके पर मनोज मुदुईया,दास सोय, मुन्ना सोय,जगमोहन सोय, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, बुधराम मुंडा, सुखलाल मुंडा, भोंज संगा, राजमोहन गुंदवा, महेश मिंज,महेश्वर उरांव, आशु मुंडा, घनश्याम मुंडा, समेत काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.



