Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में एमडीए -आइडिए कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, 25 अगस्त को होगा समापन 

 

कुचाई :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में एमडीए-आइडिए कार्यक्रम-2025 का शुभारंभ रविवार से हुई. जिसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु ने दीप प्रज्वलित कर किया.मालूम हो कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक सुबे में चलाया जाना है. 10 अगस्त बुथ डे तथा 11 अगस्त से 25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाना है. कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को फलेरिया से रोकथाम हेतु यह दवा खिलाए जाना है.इसमें तीन तरह की दवाई दी जा रही है. पहली दवा इवरमेंक्टिन दूसरी दवा डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है इवरमेंक्टिन की दवा व्यक्ति के लंबाई के अनुसार डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली उम्र के अनुसार दी जा रही है.यह दवा गंभीर रोग से पीड़ित, गर्भवती माता, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, खाली पेट वाले व्यक्ति तथा वैसी माता जिनका डिलीवरी होकर सात दिन पार ना हुआ हो को नहीं देना है.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, डॉ सुशील कुमार महतो, कांग्रेस के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार,सुशांत कुमार पाल, कैलाश चंद्र महतो, जितेंद्र कुमार महतो, खुदीराम मुर्मू,विवेकानंद प्रधान,विकास गोप, बाबूलाल किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *