Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा हुए शामिल 

 

कुचाई प्रखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को कुचाई, अरूवां एवं बारूहातु संकुल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी,सीओ सुषमा सोरेन,समाजसेवी बासंती गागराई, जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम,करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने हक और अधिकार पाने के लिए इसकी शुरुआत एक आंदोलन से की थी.

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है,चाहे खेल जगत हो, नौकरी हो, स्वरोजगार हो, राजनीति हो व अंतरिक्ष हो हर जगह अपना परचम लहरा रही है. उन्होंने कुचाई प्रखंड में दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केडरों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन बीपीएम रमेश द्विवेदी ने किया. मौके पर उप प्रमुख सुखदेव सरदार, भरत सिंह मुंडा, चांदमुनी मुंडा, पार्वती गागराई, मुन्ना सोय,कारू मुंडा, सुरेश गुंजा, मनीषा मुंडा, लालमुनि सामड, कैरी सोय आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *