कुचाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल लिट्रेसी क्लास आयोजित
कुचाई/Dc Smart :- गुरुवार को झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय कुचाई एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला की ओर से बालिकाओं के बीच लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिवक्ता रामगोविंद मिश्रा ने शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर फोकस करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है.उन्होंने बच्चों को सुरक्षा, देखभाल, जन्म व राष्ट्रीयता और विचार व्यक्त करने के अधिकार के बारे में भी जानकारी दी.



पीएलवी मुकेश कुमार साहू ने बाल विवाह को अपराध बताते हुए कहा कि अगर कोई अभिभावक बाल विवाह पर जोर दें तो उसका विरोध करें. उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी तरह की शोषण की स्थिति में तुरंत शिकायत करें.इस दौरान कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार साहु,लक्ष्मी गुन्दुवा,रमेश कुम्हार,सुरु माई सोय एवं प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्राचार्य कुमारी विज्या लक्ष्मी प्रधान,डब्ल्यु कुमार सिंह(शिक्षक)और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वॉर्डन किरण करुणा टोपनो एवं शिक्षिका चंचला बांकिरा उपस्थित थे.


