कुचाई में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 108 वीं जयंती मनाई, दी श्रद्धांजलि
बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय कुचाई में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का 108 वीं जयंती मनाया गया.कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनकी जीवनी पर परिचर्चा किया. इस दौरान सांसद प्रीतिनिधि मान सिंह मुंडा ने कहा कि इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री काल में समाज के निचले वर्ग को उत्थान करने के लिए कई योजनाओं को लागु किया था. कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा समय में देश की जो हालत है उसमें देश को एकजुट रखने और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने के लिए इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर ही चलने की जरूरत है. श्रीमती गांधी ने विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री रहते वैश्विक क्षितिज पर भारत की बुलंदियों का जो झंडा गाड़ा उसका लोहा विकसित देश भी मानते रहे. उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय की क्षमता तथा विपक्षी पर आक्रामक तेवर ने ही उन्हें आयरन लेडी के खिताब से नवाजा. उनकी विरासत हम सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा,राशिक लाल सोय, सुमित महतो, माधव महतो, श्याम लाल सोय, कानूराम सोय, बनवारी लाल सोय आदि उपस्थित थे.



