कुचाई में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन, किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
कुचाई/Dilip Mahato :- शुक्रवार को कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने की. जिसमें विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं और नीतियों के बारे में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देना है. ताकि किसान योजनाओं का लाभ ले सके.



बीटीएम राजेश कुमार ने किसानो को खरीफ सीजन में लगने वाले फसलों धान,मकई, मूंगफली,उरद मूंग आदि के संबंध मे जानकारी दिए गए.साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में टपक सिंचाई, मिट्टी जांच,केसीसी,डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल बीमा के बारे मे जानकारी दिए गए. मौके पर कुचाई प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा,बी ए ओ लिमुनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, कृषक सलाहकार मंगल मुंडा,सभी जनसेवक, किसान मित्र आदि उपस्थित थे.

