Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में विधायक दशरथ गागराई ने किया बिरसा मुंडा स्टेडियम फुटबॉल मैदान में सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन 

 

कुचाई :- मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के मरांगहातु पंचायत अंतर्गत बिरसा स्टेडियम फुटबॉल मैदान में सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया. उक्त योजना का निर्माण विधायक मद से किया गया है. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कुचाई जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों से खेल कर खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि 2026 तक कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा. ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. मौके पर विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भारत मुंडा, तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय,रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,बासंती गागराई,अजय सामड,अरूण जामुदा,रावण सुम्बरूई, मुन्ना सोय,धनु मुखी,धनश्याम सोय,राहुल सोय,दशरथ उरांव,गारदी सोय,शिवा देवगम आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *