LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

कुचाई प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बने धर्मेंद्र कुमार मुंडा, विधायक दशरथ गागराई ने किया मनोनीत

कुचाई प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बने धर्मेंद्र कुमार मुंडा, विधायक दशरथ गागराई ने किया मनोनीत

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा को कुचाई प्रखंड क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया. विधायक दशरथ गागराई ने मनोनयन पत्र देकर उन्हें विभागीय कार्यों की देखरेख एवं बैठक में भाग लेने के लिए जिम्मेदारी दी है. प्रखंड अध्यक्ष सह नवमनोनीत विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने कुचाई प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे.

साथ ही विधायक की अनुपस्थिति में विभागीय बैठक में भाग लेकर मार्गदर्शन करेंगे. वहीं विधायक दशरथ गागराई ने भरत सिंह मुंडा को वनाधिकार का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है. इसके बाद विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने मनोनीत पत्र का एक प्रतिलिपि कुचाई बीडीओ, सीओ एवं कुचाई थाना प्रभारी को भी सौंप दिया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने कहा कि विधायक ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसे मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा. मौके पर प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय, सुरेश सोय, पांडु सोय आदि मौजुद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *