Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई प्रखंड सभागार में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, लाभुकों में परिसंपत्ति वितरित 

 

रविवार को कुचाई प्रखंड सभागार में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजीएम लुसी सुसेन तिग्गा, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, बीपीएम रमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजीएम लुसी सुसेन तिग्गा ने कहा कि कानून सभी को पाने का अधिकार है. अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी भी न्यायिक मामले में डर कर घबरा जाते हैं, वह गरीबों के कारण कानूनी लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे. ऐसी स्थिति में डालसा की ओर से लोगों को निशुल्क न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है. केंद्रीय एवं राज्य सरकार अनेक तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है. जिस मामले में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में डालसा सेतु का काम करती है. सभी से अपील होगा कि वह सरकार योजनाओं की जानकारी लें एवं लाभ प्राप्त करें. डालसा की ओर से प्रत्येक प्रखंड में लीगल एड क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जहां के अधिकार मित्र हमेशा आपकी सेवा खड़े रहेंगे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, छोटासेगोई पंचायत के मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, पीएलवी मुकेश कुमार, दिलीप चांद महतो, जेई सुमित कवि, तुराम सोय आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *