कुचाई पुलिस की तत्परता से मिला गुमशुदा फैजान
कुचाई थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी मानवीय सरोकार की भावना का प्रदर्शन करते हुए एक 9 वर्षीय गुमशुदा बालक फैजान शेख को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। यह घटना बीते शनिवार की है, जब फैजान अपने घर से भटक गया था और कुचाई थाना क्षेत्र में पाया गया था।


कुचाई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैजान को चिल्ड्स हेल्पलाइन सरायकेला खरसावां को सौंपा। इसके बाद पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम ने संयुक्त रूप से फैजान के परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया और अंततः उन्हें सफलता मिली।
फैजान के परिजनों को पता लगाकर पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम ने उनसे संपर्क साधा और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद फैजान को उसके पिता और परिवार को सुरक्षित सौंप दिया। इस दौरान फैजान के परिजनों ने राहत और कृतज्ञता जताते हुए पुलिस और चाइल्डलाइन को धन्यवाद दिया।
इस कार्य में कुचाई पुलिस और चाइल्डलाइन की त्वरित पहल और संवेदनशीलता की सराहना हो रही है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस और सामाजिक संस्थाएं मिलकर समाज के लिए क्या कर सकती हैं।

