कुचाई सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला-2025 का हुआ आयोजन
शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करना है. वहीं प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू ने स्वास्थ्य मेला के प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


यह प्रचार वाहन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जाकर परिवार स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देगा. स्थायी परिवार नियोजन के तहत पुरुषों की नसबंदी एवं महिलाओं का बंध्याकरण किया जाएगा. मौके पर डॉ सुनिता मार्डी, डॉ माधुरी हेम्ब्रम, सुशांता पाल, आशीष मुर्मू, निशा गुड़िया, वंदना खलको, राजकुमारी सोय समेत सभी सीएचओ, एमपीडब्ल्यू एवं सभी एएनएम उपस्थित थे.

