Newsझारखण्ड

कुदाबेड़ा के समीप कांग्रेस पार्टी का ब्लाॅक संवाद सह वनभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला अध्यक्ष रहे मौजूद

 

खूंटपानी प्रखंड के कुदाबेड़ा राउ बांधा में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का ब्लाॅक संवाद सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो ने किया. जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई शामिल हुए.

 

उन्होंने कांग्रेस की ओर से घोषित कार्यक्रम “ब्लॉक संवाद ” में पहुंचे लोगों को मनरेगा संग्राम, पेसा कानून नियमावली और SIR को लेकर BLA की नियुक्ति क्यों जरूरी है, इसकी पूरी जानकारी दी. वहीं बूथ स्तर में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के जिम्मेदारियों को निर्वहन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई. सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगों पुरती, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडारी, वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो,गोपी बोदरा, गोवर्धन गागराई, अजित कांडेयांग समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *