Newsझारखण्डसरायकेला

कुजू में दर्दनाक हादसा: फ्लाई ऐश लदा हाइवा टोटो पर पलटा, दो की मौत  

 

गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर जता रहे है विरोध

 

राजनगर: हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग के कुजू क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया। पश्चिम सिंहभूम जिले स्थित सिंदरी गांव से पूजा करने राजनगर आ रहे चार लोग टोटो से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान फ्लाई ऐश से लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सीधे टोटो के ऊपर पलट गया।

 

हाइवा के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला और चाईबासा सदर अस्पताल भेजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर एसडीपीओ, डीएसपी और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

 

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *