Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू हाट मैदान में भव्य गणेश पंडाल का किया उद्घाटन व धुमधाम से पूजे गए गणपति

 

 

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू हाट मैदान में बुधवार को गणेश पूजा महोत्सव को लेकर भव्य गणेश पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, एएसआई रंजीत प्रसाद ने फीता काट कर उद्घाटन किया एवं गणेश पूजा शुभारंभ किया गया। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाला गणेश मेला में मीना बाजार, 28 अगस्त को भजन संध्या ,29 अगस्त को डांस प्रतियोगिता ,30 अगस्त को हेमलता दास की संगीतमय संध्या , 01 सितम्बर को जमशेदपुर का त्रिलोचन डांस एंड ग्रुप का बुगी बुगी डांस , 03 सितम्बर को कुंदन कुमार नाइट का आयोजन आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से सिर्फ कुकड़ू नही वल्कि पुरे क्षेत्र में भक्ति व मनोरंजन के साथ आपसी भाईचारा भी कायम रहेगा। उन्होंने सार्वजनिक श्री श्री गणेश पूजा सोलो आना कमेटी को इस महा आयोजन के लिए सराहना भी किया।पूजा कमेटी वहीं पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर लोगों में प्रसादी का वितरण किया गया। मौके पर कंकेश्वर सिंह मुण्डा, मनोज मछुआ, सुनील कुमार महतो, अरूण कुमार, रामभजन,निधुराम कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *